Tuesday, October 20th, 2026

ब्रिटिश स्नाइपर ने एक गोली से मारे ISIS के 5 आतंकी

लंदन
ब्रिटेन की स्पेशल एयर सर्विस (SAS) के जाबांज स्नाइपर ने अपनी निशानेबाजी से आतंकियों के बीच कोहराम मचाकर रख दिया है। इस जवान ने सीरिया में लगभग 900 मीटर की दूरी से सटीक निशाना लगाते हुए एक गोली से आईएसआईएस के पांच आतंकियों को मार गिराया। मारे गए आतंकियों में एक आईएसआईएस का शीर्ष कमांडर बताया जा रहा है।

900 मीटर की दूरी से मारे पांच आतंकी
डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, स्पेशल एयर सर्विस एसएएस के इस सार्जेंट ने सीरिया में तैनाती के दौरान यह कारनामा किया। इस स्नाइपर ने सीरिया में जिहादी आत्मघाती हमलावर के विस्फोटकों से भरे जैकेट पर लगभग 900 मीटर की दूरी से सटीक निशाना लगाया। उस समय वह जिहादी एक कैमरे पर धमाके के पहले संदेश को रिकॉर्ड कर रहा था। गोली लगने से आत्मघाती जिहादी के जैकेट में धमाका हो गया। जिससे वहां मौजूद चार अन्य आतंकवादी भी मारे गए।

 

 

#ब्रिटिश स्नाइपर

Source : Agency

पाठको की राय